टी20 फाइनल से पहले अहमदाबाद के लिए स्पेशल उड़ानें
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए एयरलाइंस 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के लिए अपनी उड़ानें बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे शहर के लिए विशेष उड़ानें संचालित करेंगी, जिससे टी20 टूर्नामेंट के फाइनल के लिए यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों की सुविधा के लिए, एयरलाइन दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से अहमदाबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘देश भर के प्रशंसक इस बहुप्रतीक्षित मैच को देखने के लिए अहमदाबाद की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जिसके चलते यात्रियों की मांग में भारी वृद्धि हुई है, इसलिए इन उड़ानों की व्यवस्था की गई है।’
दोनों शहरों के बीच उसके मौजूदा नेटवर्क की पूरक होंगी
इसी बीच, अकासा एयर ने यह भी पुष्टि की है कि वह 8 और 9 मार्च को मुंबई और अहमदाबाद के बीच विशेष सीधी उड़ानें संचालित करेगी, जो दोनों शहरों के बीच उसके मौजूदा नेटवर्क की पूरक होंगी।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘स्काईलाइट्स बोइंग स्काई इंटीरियर की गतिशील प्रकाश व्यवस्था का लाभ उठाते हुए केबिन को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन करेगी, जिससे भव्य समापन समारोह को देखने के लिए यात्रा कर रहे मेहमानों के लिए एक आकर्षक और उत्सवपूर्ण माहौल बनेगा।’
इस बीच, न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली, वहीं भारत ने मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अगर भारत जीतता है, तो वह अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। (भाषा)
यह भी पढ़े– कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



