विहिप ने की विद्या कमीशन चेयरमैन को पद से हटाने की माँग
हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय आधिकारिक प्रवक्ता राविनुतला शशिधर ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से प्रश्न किया कि सनातन हिन्दू धर्म की संस्कृति, परंपरा की खुलेआम खिल्ली उड़ाने वाले व्यक्ति आकुनूरी मुरली को तेलंगाना विद्या कमीशन का चेयरमैन बनाकर समाज को क्या संकेत दे रहे हैं?
विहिप प्रवक्ता शशिधर ने सरकार से पूर्व आईएएस आकुनूरी मुरली को तुरंत ही विद्या कमीशन के पद से हटाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता जताई।
यह भी पढ़ें… किशन रेड्डी ने लिया नामपल्ली रेलवे स्टेशन विकास कार्यों का जायजा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



