बीडीएल के निदेशक (उत्पादन) बने कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त)
हैदराबाद, कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के निदेशक (उत्पादन) के रूप में कार्यभार संभाला।
जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, बीडीएल में नियुक्ति से पूर्व कमोडोर कपूर ने नई दिल्ली में नेवल हेडक्वार्टर में कमोडोर (आर्ममेंट प्रोडक्शन और इंडिजिनाइजेशन) के तौर पर काम किया। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर की शिक्षा ली हैं। कपूर को रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमबीए, एमएससी और एमफिल के साथ भारतीय नौसेना में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।
विशिष्ट नौसैनिक कार्यकाल के दौरान कमोडोर कपूर ने आयुध कारखानों/डीपीएसयू और डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के सहयोग से अत्यधिक जटिल फ्यूज और उनके लांचरों, मिसाइल रोधी रक्षा रॉकेटों और उनके लांचरों, सुरक्षा और हथियार तंत्र/फ्यूज, टारपीडो और मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक घटकों, टारपीडो डिकॉय और उनके लांचर नौसेना खान, टारपीडो डिकॉय और उनके लांचर, जीवन रक्षक पाइरोटेक्निक स्टोर, एयरक्राफ्ट पावर कारट्रिज सहित महत्वपूर्ण मिसाइल और टारपीडो विस्फोटकों के साथ पनडुब्बी रोधी रॉकेटों के सफल स्वदेशीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें… जल बोर्ड में महिला कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर
प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के पूर्व छात्र कमोडोर कपूर सामरिक कौशल के साथ परिचालन विशेषज्ञता को जोड़ते हैं। उनका अनुभव विशिष्ट रूप से उन्हें उच्च स्तरीय रणनीतिक योजना के साथ क्षेत्र स्तरीय वास्तविकताओं को मिलाने के लिए स्थापित करता है, विशेष रूप से स्वदेशीकरण को चलाने और सशस्र बलों की युद्ध तैयारियों को बढ़ाने में।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



