दही हांडी, फोम पार्टी और रैम्प वॉक के साथ मना ‘डेक्कनस कलरलैंड’ होली उत्सव
हैदराबाद, जेसीआई हैदराबाद डेक्कन द्वारा डेक्कनस कलरलैंड-लेट द कलर्स टेक ओवर रंगारंग होली उत्सव का आयोजन अब्दुल्लापुरमेट कोहेडा विलेज, आरा क्रेसेंट में भव्यता से किया गया।








कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके तहत दही हांडी, डीजे बीट्स, पूल में फोम पार्टी, फूलों की होली, स्वादिष्ट भोजन और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट जैसे आकर्षण रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैमिली रैम्प वॉक रहा, जिसमें परिवारों ने विभिन्न प्रॉप्स के साथ रैंप पर वॉक कर रचनात्मकता और स्टाइल का प्रदर्शन किया।
अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोन निदेशक मैनेजमेंट प्रशांत अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का ड्रेस कोड व्हाइट विद स्प्लैश ऑफ कलर्स रखा गया, जिससे वातावरण होली के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम अध्यक्ष सीए कुशल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ ने मनाया रंगारंग होली मिलन
अवसर पर सचिव डॉ. राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तरुण मोर, फर्स्ट लेडी सीए सोनल गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रॉजेक्ट सलाहकार प्रसाद ओझा और सरिता ओझा थे। प्रॉजेक्ट संयोजक के रूप में आनंद तोष्णीवाल, सपना तोष्णीवाल, नितिन अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रोहित मेहता, नीता मेहता, वेणुगोपाल बांगड़ और दीपिका बांगड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



