जेसीस हंगामा – 2026 का आयोजन 22 मार्च को

हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद के मेगा पीआर एवं फंडरेज कार्यक्रम जेसीस हंगामा-2026 की तैयारी सभा जुबली हिल्स स्थित जुबली बॉल पार्क में आयोजित की गई।

अध्यक्ष रोहित काबरा ने बताया कि यह कार्यक्रम फूरेस्ट बार एंड किचन द्वारा प्रस्तुत एवं टाईगी एडिंग जॉय एवरीडे तथा सोनी प्रॉपर्टी एडवाईजर्स द्वारा पॉवर किया जाएगा। जेसीस हंगामा 2026 का आयोजन रविवार, 22 मार्च को शमशाबाद स्थित क्लासिक कन्वेंशन 3 में होगा। इस वर्ष का जेसीस हंगामा पहले से भी बड़ा और भव्य होगा। उन्होंने संभावित व्यवसायों और ब्रांड्स को कार्यक्रम से जुड़कर नगरद्वय के विशिष्ट वर्ग के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ ने मनाया रंगारंग होली मिलन

सभा में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत मेहता, दिलीप चितलांगिया, गोविंद कांकाणी, अभिषेक भक्कड़, जीत भट्ट, निवर्तमान अध्यक्ष सर्वेश मालानी, प्रॉजेक्ट समन्वयक अक्षय मनियार, अंकित तोतला, सौरभ हरकुट, ऋषभ जैन, विकास मेहता, सुमित मित्तल, कृष्णा सेठिया, संचित बंग, प्रतीक जैन, अंकित भंसाली, वरिष्ठ सदस्य श्याम मोदानी, कमल जैन, सोमेश झंवर, केके सोनी, निखिल बाहेती, रौनक चाहत जैन, महिला सशक्तिकरण चेयरपर्सन स्वाति काबरा, भगवती मालानी, दृष्टि जैन, दीपक सोनी, निशांत लविना जैन, सागर भट्टड़ और श्रीकांत झंवर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button