ओडिशा में भुवनेश्वर के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत
भुवनेश्वर, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में शनिवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना आज सुबह पाहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनंतपुर चौराहे के निकट हुई। इसने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों लोग भुवनेश्वर से नियाली की ओर जा रहे थे। (भाषा)
यह भी पढे़: उप्र जालौन : बाइक टक्कर में 2 की मौत, 2 घायल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



