हिमाचल के हमीरपुर में टिपर ट्रक सड़क से फिसला, दो घायल

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को एक टिपर ट्रक के सड़क से फिसलने के कारण वाहन चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान चालक अश्विनी कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब टिपर ट्रक पलाही से नादौन की ओर जा रहा था तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सुजानपुर-नादौन मुख्य मार्ग के किनारे पलट गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढे़: रांची : मुठभेड़ में चार हथियारबंद पकड़े गए, दो घायल।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और दोनों व्यक्ति वाहन के अंदर फंस गए थे। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने वाहन के अगले हिस्से को काटकर अश्विनी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि साथ ही स्थानीय लोग भी बचाव कार्यों में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button