पूर्व तट रेलवे ने ईकोआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हैदराबाद, पूर्व तट रेलवे द्वारा ईस्ट कोस्ट रेलवे महिला कल्याण संगठन (ईकोआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ) के साथ भुवनेश्वर के रेलवे ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कार्यक्रम में अलग-अलग डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईकोआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष कविता फुंकवाल ने महिला रेलवे कर्मचारियों को अपनी ताकत और काबिलियत को पहचानने, दृढ़ विश्वास और पक्के इरादे के साथ काम करने और लगन व कामयाबियों से दूसरों को प्रेरित कर संगठन की तरक्की में योगदान देते रहने के लिए प्ररित किया।

चेयरपर्सन, चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी, खोरधा, महिला और बाल विकास विभाग, ओड़िशा सरकार व पीओएसएच ट्रेनर कांता मोहंती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं। इस दौरान 31 महिला रेलवे कर्मचारियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह अलग-अलग क्षेत्र की 15 महिला कर्मचारियों को फील्ड में शानदार प्रदर्शन और प्रोफेशनल एक्सीलेंस के लिए सम्मानित किया गया। सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर ऑर्गनाइज़ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 16 महिला कर्मचारियों को अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें… विकास पर नहीं होगी राजनीति : रेवंत रेड्डी

कार्यक्रम पूरे ज़ोन के सभी डिवीज़नल हेडक्वार्टर में मनाया गया। चीफ पर्सनल ऑफिसर (इंडस्ट्रियल रिलेशन) अंजन रे ने महिला कर्मचारियों को रेलवे के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन महिला रेलवे कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button