हैदराबाद : हशीश ऑयल के साथ युवक गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस विभाग की रंगारेड्डी एनफोर्समेंट बी ग्रुप के इंस्पेक्टर सुभाषचंद और एसआई निखिल ने आज सरूरनगर से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 ग्राम हशीश ऑयल जब्त किया। एनफोर्समेंट बी ग्रुप ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सरूरनगर थाना परिधि से शशांक नामक युवक को हिरासत में लिया। शशांक सरूरनगर थाना परिधि में चोरी-छुपे हशीश ऑयल बेच रहा था। उसके पास से 45 ग्राम हशीश ऑयल जब्त कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए सरूरनगर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एक अन्य मामले में इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने गुर्रमगुड़ा, बड़ंगपेट के एक मेडिकल हॉल पर छापा मारा। छापे के दौरान आबकारी पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद की, जो नशे के लिए उपयोग में लाई जा रही थी। ड्रग कंट्रोल के अधिकारी विवेकानंद रेड्डी के जरिए जाँच-पड़ताल करवाने के बाद प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों के साथ मेडिकल हॉल के संचालक साई बालाजी को हिरासत में ले लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए हयातनगर नगर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : तंगी के चलते दंपत्ति ने लगा ली फाँसी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button