हैदराबाद : अनुशासनहीनता पर पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित

Ad

हैदराबाद, नगर पुलिस ने जुबली हिल्स जोन के महिला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल (पीसी 6211) एम. यादगिरी द्वारा नगर पुलिस आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों का खंडन कर इसे बेबुनियादी बताया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर यादगिरी का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें यादगिरी ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए थे।

नगर पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और गंभीर आरोपों के चलते पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने यादगिरी को सेवा से निलंबित कर दिया था। विज्ञप्ति में बताया गया कि यादगिरी अक्सर रोल कॉल से गायब रहता और ड्यूटी के दौरान लापरवाही से रेस्ट रूम में सोता रहता था। यादगिरी यूनिफार्म के नियमों का पालन भी नहीं कर रहा था।

सोशल मीडिया पर आत्महत्या का नाटक कर लगाए आरोप

परामर्श के लिए महिला पुलिस थाने आने वाले लोगों से पैसा वसूल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। उसकी अनुशासनहीनता का अन्य स्टाफ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इस कारण आज उसे सेवा से निलम्बित कर दिया गया। इस कारण अपनी गलतियों को छुपाने के लिए यादगिरी ने आज दोपहर 3 बजे व्हॉट्सऐप और अन्य मीडिया ग्रुप में एक सेल्फी वीडियो पोस्ट करते हुए आत्महत्या का नाटक करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों पर बेबुनियादी आरोप लगाए। उसे ड्यूटी अलॉट करने पर वह ड्यूटी को लेकर अधिकारियों पर आरोप लगाता है।

यह भी पढ़े: पद्भार न संभालने वाले जीएचएमसी उपायुक्त निलंबित

एस.आर. नगर यातायात पुलिस थाने में तैनात करने पर वह सड़क किनारे फुटकर व्यापारियों से पैसा वसूली कर रहा था। इस कारण उसे इस ड्यूटी से हटा दिया गया था। उस समय भी उसने सोशल मीडिया पर इसी प्रकार का झूठा वीडियो पोस्ट किया था। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जब वह मोगलपुरा पुलिस थाने में कार्यरत था। उस समय उसने अपना एक ग्रुप बनाकर थाने के पुलिस इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। बोराबंडा आउट पोस्ट में ड्यूटी के दौरान उसने अपनी भ्रष्टाचारी गतिविधियों से स्थानीय लोगों को काफी परेशान किया। इस प्रकार उसकी अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचारी क्रियाकलापों के चलते आज उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button