शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के महोत्सव में दिखा विश्वास का उत्सव
हैदराबाद, शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में जारी नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के दौरान आज भी ग्राहकों का उत्साहपूर्ण आगमन देखने को मिला। सुबह से ही शोरूम में रौनक बनी रही और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने आकर्षक डिज़ाइनों का अवलोकन किया।










महोत्सव में प्रदर्शित पारंपरिक एवं आधुनिक शैली के नेकलेस और बैंगल्स के विशेष कलेक्शन ने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया। बारीक कारीगरी, नवीन डिजाइन और उत्कृष्ट फिनिशिंग से सजे आभूषणों की ग्राहकों ने खुले दिल से प्रशंसा की। कई ग्राहकों ने इसे विवाह एवं विशेष अवसरों के लिए उपयुक्त संग्रह बताया। अवसर पर केवल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न जिलों से भी ग्राहक शोरूम पहुँचे। तांडूर, विकाराबाद, परभणी, नांदेड़, वरंगल, विजयवाड़ा और राजमंड्री से आए ग्राहकों ने ज्वेलरी के विशाल संग्रह का अवलोकन कर पसंद के आभूषणों की खरीददारी की।
प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि वर्षों से ग्राहकों का जो अटूट विश्वास उन्हें प्राप्त है, वही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। इसी विश्वास को बनाए रखते हुए शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स समय-समय पर नए और विशेष डिज़ाइनों के साथ महोत्सव आयोजित करता है, जिससे ग्राहकों को हर बार कुछ नया और विशिष्ट देखने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें… बेगम बाजार में निःशुल्क नेत्र शिविर, 200 लोगों की आंखों की जांच
महोत्सव के दौरान ग्राहकों को ज्वेलरी चयन में विशेष मार्गदर्शन, विस्तृत रेंज और सहज खरीदारी का अनुभव प्रदान किया जा रहा है। इसी कारण बड़ी संख्या में परिवारों के साथ आए ग्राहकों ने आयोजन की सराहना की। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इस दौरान ग्राहकों के लिए और भी नए डिज़ाइनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





