नेहरू प्राणी उद्यान के आकर्षण में शामिल हुए दो मैड्रिल
हैदराबाद, नेहरू प्राणी उद्यान हैदराबाद के आकर्षण में नए प्रजाति के मंड्रिल शामिल किए गए। तेलंगाना के प्रधान वन संरक्षक (वन्यजीव) तथा मुख्य वन्यजीव वार्डन विनय कुमार ने लगभग 23 माह के इन दो नर मैड्रिल को प्राइमेट पार्क में जनता के प्रदर्शन के लिए छोड़ा।
जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों मैड्रिल जमशेदपुर चिड़ियाघर के साथ पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत पिछले माह प्राप्त किए गए थे। इनके बदले में हैदराबाद के नेहरू चिड़ियाघर ने अफ्रीकी शेरों का जोड़ा दिया था। दोनों मैड्रिल को 45 दिन की अवधि हेतु पृथकवास में रखा गया था। पृथकवास की अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आज इन्हें बाड़े में छोड़ दिया गया।
यह भी पढे़: नेहरू प्राणी उद्यान के नर जिराफ बसंत का निधन
विनय कुमार ने कहा कि हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में वन्यजीव संरक्षण और स्वदेशी एवं विदेशी प्रजातियों के प्रजनन की सफलता दर उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और चिड़ियाघर प्रबंधन वर्तमान पशु संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। चिड़ियाघर में 196 प्रजातियों के 2100 से अधिक जीव-जंतु हैं। आशा है इस नई प्रजाति के जुड़ने से आने वाले ग्रीष्म ऋतु में अधिक संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे।
अवसर पर तेलंगाना चिड़ियाघर पार्क निदेशक डॉ. सुनील एस. हीरेमथ तथा नेहरू प्राणी उद्यान हैदराबाद की निदेशक जे. वसंता की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



