सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला पुल फिर से खोला गया

दुबई, सऊदी अरब को बहरीन द्वीप से जोड़ने वाला प्रमुख पुल ‘किंग फहद कॉजवे’ ईरान से हमलों की आशंका के कारण कुछ घंटों तक बंद रहने के बाद मंगलवार सुबह फिर से खोल दिया गया।

किंग फहद कॉजवे प्राधिकरण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि बहरीन और अरब प्रायद्वीप के बीच सड़क से जुड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग अब फिर से चालू हो गया है।

ईरानी हमलों के कारण बहरीन का हवाई अड्डा कई हफ्तों से बंद है। इस पुल को कुछ ही घंटे के लिए उस समय बंद किया गया जब ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल ने सऊदी अरब को निशाना बनाया और उससे वहां के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, इस हमले से हुए नुकसान के बारे में सऊदी अरब ने अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button