टॉस परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 अप्रैल से
हैदराबाद, तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी (टॉस) द्वारा अप्रैल-मई 2026 सत्र के लिए 20 अप्रैल से आयोजित होने वाली एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं के हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 अप्रैल से आरंभ होगी।
टॉस एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा का आयोजन 20 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। पंजीकृत छात्र 9 अप्रैल से टॉस वेबसाइट https://www.telanganaopenschool.org के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें… आरटीसी कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु पर भी मिलेगा 10 लाख बीमा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



