रुपया शुरुआती कारोबार में 49 पैसे टूटकर 93.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.30 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में और कमजोर होकर 93.32 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.83 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.81 पर रहा।

यह भी पढ़े : केवल पूंजी या नीति से नहीं बनेगी मजबूत अर्थव्यवस्था : सीजेआई सूर्यकांत

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1600.73 अंक या 2.06 प्रतिशत टूटकर 75,949.52 अंक पर जबकि निफ्टी 468.85 अंक या 1.95 प्रतिशत फिसलकर 23,581.75 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 7.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 672.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button