5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखी भूभारती वेबसाइट : पोंगुलेटी श्रीनिवास

हैदराबाद, तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि भूभारती कानून ने राज्य में भूमि प्रशासन को नई दिशा दी है। 14 अप्रैल को इस कानून को लागू हुए एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों ने इस वेबसाइट को देखा है। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य में भूमि प्रशासन को पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

मंत्री पोंगुलेटी ने अधिकारियों के साथ भूभारती की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में भूभारती पोर्टल को 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और लगभग 67 लाख लोगों ने इसमें लॉग इन किया। इस दौरान 3.80 लाख पासबुक भी जारी किए गए। सरकार अब हर जमीन को एक यूनिक भूधार नंबर दे रही है, जिससे जमीन के रिकॉर्ड साफ और सुरक्षित रहेंगे।

नई व्यवस्था से जमीन के काम आसान और तेज हो गए हैं। सर्वे के लिए पुरानी तकनीकों की जगह अब आधुनिक मशीनों और रोवर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए हजारों सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं और नई मशीनें खरीदी जा रही हैं। मंत्री ने बताया कि सरकार ने 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया है, जिसे जल्द पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… पीडीएस चावल तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, कई जगहों पर छापे

सरकार का लक्ष्य भूमि विवादों को खत्म करना और हर व्यक्ति को उसकी जमीन का स्पष्ट अधिकार दिलाना है। पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक रोवर तकनीक से सर्वे किये गये। अब तक 411 रोवर खरीदे गए, जल्द ही 400 और खरीदे जाएंगे। सरकार ने 5,520 लाइसेंसधारी सर्वेयर नियुक्त किये हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भूमि विवादों का स्थायी समाधान करने और हर जमीन को स्पष्ट पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button