अत्तापुर में हिन्दू सम्मेलन आज

Ad

हैदराबाद, हिन्दू सम्मेलन उत्सव समिति, हैंदव नगर, अत्तापुर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन अत्तापुर स्थित श्री सीता रामचंद्र देवालयम के प्रांगण में रविवार, 26 अप्रैल को शाम 5 बजे से किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम को योगेश प्रभु स्वामी, एक्का चंद्रशेखर एवं भगवती बल्दवा द्वारा संबोधित किया जाएगा। अवसर पर गौ पूजन, बालिकाओं द्वारा वंदे मातरम् गायन, दीप प्रज्वलन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, नृत्य नाटिका प्रस्तुति, अतिथियों द्वारा सामाजिक एकता संदेश, गीता श्लोक एवं भोजन मंत्र के पश्चात सह भोज का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : सिकंदराबाद में महेश कन्वेंशन का भव्य उद्घाटन

आज समिति द्वारा तैयारियों का जायजा लेते हुए समस्त समितियों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन के सुचारु संचालन हेतु विचार विमर्श किया गया। सभी से सहपरिवार उपस्थित होकर हिन्दू समाज की एकता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button