ज्योतिष में आवश्यक है जन्मपत्री के साथ कर्मपत्री

आप ज्योतिष शास्त्र की सहायता से जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी जन्मपत्री के साथ कर्मपत्री पर भी ध्यान दें। कर्मपत्री आपकी मेहनत, प्रतिभा, कौशल, अनुशासन आदि मूलभूत गुण-दोष पर निर्भर करती है। कर्मपत्री सही है तो जन्मपत्री में दिखाई देने वाले शुभ राजयोग सही दशा आने पर शुभ फल अवश्य देते हैं। सफलता और असफलता एक नहीं, अनेक कारकों पर निर्भर करती है, कर्मपत्री में निहित मानवीय कारकों को भी शामिल करना आवश्यक होता है।

अगर व्यक्ति के कर्म कमजोर हैं तो शुभ परिणाम भी प्रभावित होगा। ज्योतिष गणनाएं अकेले जीवन का निर्धारण नहीं कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र एक संकेत प्रणाली है, ज्योतिष शास्त्र एवं ग्रहदशा व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा को नियंत्रित नहीं करते हैं, अंतिम परिणाम कर्म पर निर्भर करता है और कर्म व्यक्ति के हाथों में रहता है। अगर व्यक्ति लापरवाही करता है तो जन्मकुंडली की भविष्यवाणी कमजोर और अनिश्चित हो जाती है।

केवल ग्रह नहीं, कर्म और क्षमता भी तय करते हैं भाग्य

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जन्मपत्री में अच्छे योग होने के बावजूद यदि व्यक्ति में प्रयास, अनुशासन या योग्यता नहीं है तो वह शुभ फल नहीं मिलता, जिसकी व्यक्ति अपेक्षा करता है। जीवन में कुछ घटनाएं ग्रह-नक्षत्रों द्वारा निर्धारित होती हैं और कुछ व्यक्ति की कर्म, योग्यता आदि के द्वारा बनती-बिगड़ती हैं। अगर ज्योतिष की सीमाओं का अवलोकन किया जाए तो जहां पर बात व्यक्ति के कर्म, कौशल, योग्यता, व्यवहार पर बनती-बिगड़ती है, वहां ज्योतिष की भविष्यवाणी अनिश्चित रहती है।

व्यक्ति जब अपनी योग्यता और कौशल का उपयोग नहीं करता है, तो वह असफल रहता है। किसी भी व्यक्ति की सफलता अनेक मानकों पर आश्रित है, जैसे- व्यक्ति की मेहनत, कौशल, शिक्षा, वातावरण, उसे प्राप्त अवसर इत्यादि। एक ज्योतिषी को सटीक भविष्यवाणी करने के लिए जन्मपत्री की ग्रहदशा के साथ-साथ यह भी ध्यान में रखना होता है कि उस व्यक्ति के आस-पास का वातावरण कैसा है, उसकी शिक्षा क्या है, वह कितनी मेहनत कर सकता है तथा उसमें योग्यता व कौशल क्या है।

यह भी पढ़े : पशु-पक्षियों की सेवा से होते हैं ग्रह अनुकूल

इन बातों को नजरअंदाज करके भविष्यवाणी करने पर उसके गलत होने की संभावनाएं सर्वाधिक होती है। अगर ज्योतिषी व्यक्ति की वास्तविक क्षमता और कर्म-कौशल को ठीक से आकलन नहीं करेगा और ग्रहों के आधार पर ही भविष्यवाणी करेगा, तो भविष्यवाणी गलत भी हो सकती है। अत ग्रह स्थिति से भविष्यवाणी करते समय ज्योतिषी को जितना हो सके उतना व्यक्ति की क्षमता इत्यादि का बाहरी अवलोकन भी करना अति आवश्यक है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button