प्रजावाणी के लंबित आवेदनों पर दें विशेष ध्यान : डॉ. प्रियंका
हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका अला ने कहा कि प्रजावाणी के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही लंबित आवेदनों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. प्रियंका ने कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में अतिरिक्त कलेक्टर कादिरावन पलानी, पीडी हाउसिंग अशोक चक्रवर्ती और प्रभारी डीआरओ श्रीधर के साथ प्रजावाणी कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों से शिकायती आवेदन प्राप्त किए। इस कार्यक्रम के तहत कुल 478 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 377 आवास विभाग, 62 पेंशन, 13 राजस्व तथा 26 अन्य विभागों से संबंधित थे।
अवसर पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडल स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करने और एटीआर के जरिए उन पर शीघ्र टिप्पणी प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी मुद्दा अधर में न लटका रहे।
अवसर पर डॉ. प्रियंका अला ने कहा कि अब हैदराबाद और सिकंदराबाद डिवीजनों में भी प्रत्येक सोमवार को प्रजावाणी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित राजस्व मंडल अधिकारियों की होगी। प्रजावाणी में मिली जन याचिकाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें… बीआरएस ने छात्रों को धोखा दिया : आदि श्रीनिवास
बैठक के दौरान उन्होंने जिले में 99 दिवसीय लोक शासन प्रगति योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही भविष्यगत कार्यक्रमों में सांसदों तथा विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया।
जिला कलेक्टर ने अवसर पर 10वीं कक्षा की परीक्षा में 596 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले न्यूजन स्कूल के छात्र नागा दासारी थैया सात्विक को सम्मानित किया। अवसर पर आवास, राजस्व, उद्योग, जिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



