आईपीएल 2026 – दिल्ली कैपिटल्स की परिवहन साझेदार बनी ‘भारत टैक्सी’

नयी दिल्ली, देश की पहली सरकारी समर्थित, सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2026 सत्र के लिए आधिकारिक परिवहन भागीदार के रूप में साझेदारी की घोषणा की है।
यह साझेदारी यहां हमारी उपस्थिति को मजबूत करती
समझौते के तहत, भारत टैक्सी आईपीएल के दौरान जमीनी गतिविधियां और डिजिटल अभियान चलाएगी। इसमें दिल्ली-एनसीआर में मैच देखने जाने वाले प्रशंसकों के लिए मैच के दिन विशेष यात्रा सुविधा भी शामिल होगी। भारत टैक्सी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कर्नल हिमांशु शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘ दिल्ली हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह साझेदारी यहां हमारी उपस्थिति को मजबूत करती है।’’
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील गुप्ता ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य प्रशंसकों के मैच के दिन के अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘ एक विश्वसनीय परिवहन भागीदार होने से प्रशंसक समय पर स्टेडियम पहुंच सकते हैं।’’ (भाषा )
यह भी पढ़े– नामपल्ली में 163वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 290 लोगों ने लिया लाभ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



