हैदराबाद में पुष्पा बूब को स्त्री रत्न अवॉर्ड

हैदराबाद, हैदराबाद-सिकंदराबाद मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. रत्नमाला साबू की पुण्य स्मृति में स्त्रा रत्न अवॉर्ड समाजसेविका पुष्पा बूब को कोठी स्थित आईएमए हॉल में प्रदान किया गया।

संगठन की अध्यक्ष कलावती जाजू एवं मंत्री हेमलता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. पल्लवी लड्डा जाजू, अवॉर्ड ग्रहिता पुष्पा बूब, डॉ. अनुराधा जाजू, ललिता रघुराम एवं मार्गदर्शक डॉ. आर.एम. साबू उपस्थित थे। अतिथियों ने भगवान गणेश की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत कलावती जाजू, मंजू लाहोटी, प्रेमलता कांकानी, इन्द्रा इंदानी, विभा बंग, सुनीता राठी एवं पद्मा बजाज ने शॉल, स्मृति चिह्न व माला से किया।

डॉ. पल्लवी ने अपने संबोधन में लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि आप काम करो, पर घर परिवार की तरफ भी ध्यान दें। सर्वाइकल कैंसर व हेपेटाइटिस बी का इंजेक्शन (टीका) समय रहते ले लेना चाहिए। ललिता रघुराम ने कहा कि अंगदान व नेत्रदान करना चाहिए, क्योंकि शरीर का यह अंग किसी की जिंदगी बना सकता है। इस पर ध्यान देना चाहिए। इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है।

डॉ. अनुराधा जाजू ने कहा कि आप समाज के कोई कार्य में जाएँ, तो परिवार को भी साथ ले जाना चाहिए। आप जो कार्य करते हैं, उसे परिवार के सहयोग से करना चाहिए। परिवार वालों को पता होना चाहिए कि आप समाज में क्या कार्य करते हैं। इससे उनका झुकाव आपकी ओर होगा। डॉ. रामविलास साबू ने संस्था की प्रशंसा करते हुए पूर्वजों के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था को बढ़ाना है, तो सबको साथ लेकर चलना होगा। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय लीला बंग, लीला बाहेती व मोनिका सोमानी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति भक्कड़ ने किया।

यह भी पढ़ें… सेवा परमो धर्म संस्था ने गांधी अस्पताल में भेंट किए चार कूलर

‘कर्मों का लेखा-जोखा’ नाटक का भावपूर्ण मंचन

अवसर पर डॉ. अनुराधा द्वारा रचित नाटक कर्मों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। नाटक में बताया गया कि भजन, सत्संग, ईश्वर का नाम लेना तो है ही, पर सबसे ज्यादा आप समाज व किसी असहाय की सेवा करना बड़ा पुण्य का काम है। आपको देखकर कितने लोग मुस्कुराते हैं, यह मान्य नहीं रखता, बल्कि आपके कार्यों से कितने लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आई, यह महत्वपूर्ण है। नाटक को अंजना अट्टल, श्यामा नावंदर, आरती कांकानी, अनुराधा तिवारी, प्रेमलता तापड़िया, सविता मालानी व नीना सारड़ा ने प्रस्तुत किया। इसी श्रृंखला में संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सहयोग राशि का चेक श्री एकल हरि सत्संग के लिए अध्यक्ष कैलाश नारायण भांगड़िया को सौंपा गया।

संस्था के 165 सदस्यों को प्रिविलेज कार्ड वितरित करने हेतु हैदराबाद आई हॉस्पिटल बरकतपुरा के डॉ. वेंकटचलम व डॉ. भवानी का सम्मान संगठन द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम राजेन्द्र दायमा के सहयोग से किया गया। अवसर पर सिंगापुर से पधारे डॉ. अलख निरंजन मंत्री, अनुराधा मंत्री व हर्षा मंत्री ने की उपस्थिति रही। उनका स्वागत शॉल द्वारा संस्था के सदस्यों ने किया। पुष्पा बूब का संस्था के पदाधिकारियों व साबू परिवार द्वारा शॉल, स्मृति चिह्न व उपहार देकर स्वागत किया गया।

अवसर पर रमेश कुमार बंग, गोविन्द नारायण राठी, श्यामसुन्दर मूंदड़ा, सुरेश लाहोटी, नंदगोपाल भट्टड़, गोपाल बल्दवा, पुष्पा कीमती, शकुंतला राठी, कलावती लड्डा, डॉ. सरोज बजाज, किशोर लाहोटी व अन्य ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसी क्रम में संस्था द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत डॉ. अनुराधा जाजू, संयुक्त मंत्री व आंध्र तेलंगाना की अध्यक्ष मंजू लाहोटी व मंत्री आरती असावा का स्वागत किया गया। शोभा डागा के आभार ज्ञापन से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button