विनय मोहन क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर से की मुलाकात, आर्थिक संबंधों चर्चा
वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो से मुलाकात की तथा आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। सोमवार को हैरिसबर्ग में हुई इस बैठक के बाद गवर्नर शापिरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि हम मिलकर और निवेश आकर्षित करने, प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और पेंसिल्वेनिया तथा भारत के लोगों के लिए अच्छी आय वाले रोजगार के अवसर पैदा करने का काम जारी रखेंगे।’’
वहीं भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि क्वात्रा ने गवर्नर शापिरो को तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्षेत्र और विनिर्माण में हो रहे बड़े बदलावों से अवगत कराया।
इसके साथ ही क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय का, गवर्नर के मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।((भाषा)
यह भी पढ़े– कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



