सम्राट चौधरी ने शुभेंदु और मंत्रिमंडल को दी बधाई

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा सरकार राज्य में विकास और सुशासन के नये युग की शुरुआत करेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद पार्टी के विधायक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रामाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली।

चौधरी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल में विकासोन्मुखी भाजपा सरकार का गठन हुआ है। मैं शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यह सरकार राज्य में सुशासन, सुरक्षा, समृद्धि और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगी।’’

यह भी पढ़े : जन शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने समर्पित मंच : बाबू

चौधरी ने कहा कि भाजपा को मिला ऐतिहासिक जनादेश पश्चिम बंगाल में विकास, अवसरों और आत्मविश्वास के नये दौर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं में नयी ऊर्जा का संचार करेगी और ‘‘विकसित बंगाल’’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button