भारत ने न्यूयॉर्क में प्रारंभ हुए यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भागीदारी की
69वें CSW सत्र में भारत की भागीदारी


न्यूयॉर्क केंद्रीय महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भारत सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 69वें सत्र में भाग लिया। इस सत्र का शुभारंभ 10 मार्च 2025 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ।
सतत विकास लक्ष्यों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा
अन्नपूर्णा देवी ने कल अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंत्रिस्तरीय फोरम में भारत की ओर से अपना राष्ट्रीय वक्तव्य दिया। उन्होंने लैंगिक समानता पर भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवर्तनकारी ‘संपूर्ण-सरकार’ और ‘संपूर्ण-समाज दृष्टिकोण’ के साथ उनसे जुड़ी चिंता के 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित किया है।

उन्होंने प्रमुख योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभावों महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा आर्थिक अवसरों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार की निरंतर रूप से जारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में लैंगिक समानता और महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता वाले विषय-सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने के उद्देश्य से बीजिंग प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन के कार्यान्वयन के लिए पुनः प्रतिबद्धता, संसाधन उपलब्ध कराना और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई।
अन्नपूर्णा देवी ने लैंगिक समानता पर भारत की प्रगति बताई

मजबूत कार्यान्वयन और पहुंच की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री महोदया ने यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया कि प्रत्येक महिला और लड़की को उनके अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित हो।सीएसडब्ल्यू एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है और यह लैंगिक समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के कार्यात्मक आयोग के एक सत्र का आयोजन 10 से 21 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। ( PIB)
यह भी पढ़ें राष्ट्रपति ने किया ब्रह्माकुमारीज के राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
