भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 9वां संस्करण नई दिल्ली में संपन्न


नई दिल्ली, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का नौवां संस्करण नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वार्ता में दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों ने संयुक्त रक्षा अभ्यास, रक्षा उद्योग सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में निरंतर प्रगति

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग में अंतर्राष्ट्रीय नीति प्रभाग के प्रथम सहायक सचिव बर्नार्ड फिलिप ने किया। दोनों पक्षों ने संयुक्त सैन्य अभ्यासों, रक्षा व्यापार प्रदर्शनियों और रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति का स्वागत किया। इसके साथ ही, नवंबर 2023 में आयोजित 2+2 सम्मेलन और 2024 के उच्चस्तरीय रक्षा परामर्श के परिणामों की समीक्षा की गई।

रक्षा उद्योग और रणनीतिक साझेदारी पर बल
बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, समुद्री क्षेत्रीय जागरूकता और सूचना साझाकरण जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। दोनों देशों ने रक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा करेगा और भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात करेगI। दोनों देशों ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली अगली 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की तैयारियों पर भी चर्चा की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धतादोहराई।(PIB)
यह भी पढ़ें भारत समुद्री जीव संरक्षण के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाएगा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
