बार असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने की महापौर से भेंट
हैदराबाद, मेट्रोपॉलिटन क्रिमिनल कोर्ट्स बार असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आज ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी से शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने एमसीसीबीए प्रतिनिधियों के साथ शहर के विकास, स्वच्छता और कानूनी सेवाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। महापौर ने उन्हें जनसुविधाओं और बुनियादी संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एमसीसीबीए प्रतिनिधियों ने शहर की सफाई एवं स्वच्छता के लिए जीएचएमसी द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए जीएचएमसी द्वारा किए जा रहे प्रयासो तथा सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। बातचीत के दौरान जीएचएमसी में स्थायी कानूनी सलाहाकरों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
उनका मानना था कि स्थायी परिषद द्वारा जीएचएमसी को प्रदान की गई कानूनी सहायता और सेवाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विवादों को सुलझाने के कानूनी साधनों में मध्यस्थता पद्धति एक अच्छा कदम है। उन्होंने महापौर को बताया कि जीएचएमसी नागरिक सेवाओं के सुधार के लिए बार असोसिएशन पूर्ण सहयोग देने तैयार है।
यह भी पढ़ें… महापौर व उपमहापौर ने दी अंबेडकर को श्रद्धांजलि
अवसर पर एमसीसीबीए के अध्यक्ष के. रवि किशोर, उपाध्यक्ष जी. चंद्रमोहन, बी. रविंदर, महासचिव एन.वी. रमण गौड़, संयुक्त सचिव हृदयनाथ, लाइब्रेरियन के. श्रावंती, कोषाध्यक्ष रवींद्र नायक, खेल और सांस्कृतिक सचिव एम. साईचंद, महिला प्रतिनिधि एम. पद्मावती, ईसी सदस्य बी. श्रीलता, लोकेश सोनेला, प्रोनीत सिंह पवार, जे. मोहन, भीम सिंह, अक्षय सिंह, एम. आशा, आकुथोटा वेंकटेश एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



