हैमस्टेक क्रिएटर्स कलेक्ट : हाइटेक्स में छात्र-छात्राओं ने किया रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन
हमस्टेक 2025: छात्रों की रचनात्मकता का उत्सव
हैदराबाद, फैशन प्रशिक्षण संस्थान हैमस्टेक का वार्षिक समारोह रविवार को हाइटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में संपन्न हुआ। हमस्टेक क्रिएटर्स कलेक्ट के रूप में आयोजित इस समारोह में फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन, फोटोग्राफी, ग्राफ़िक डिज़ाइन, मेकअप आर्टिस्ट्री और पाक कला जैसे रचनात्मक क्षेत्रों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
डिजाइनर नीता लुल्ला के मार्गदर्शन में प्रस्तुत फैशन शो, सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र अविनाश गोवारिकर की देखरेख में फोटोग्राफी गैलरी और शबनम गुप्ता के देखरेख में इंटीरियर डिज़ाइन की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। मेकअप और ग्राफ़िक डिजाइन के क्षेत्र में भी छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा गया।
हैमस्टेक कॉलेज की संस्थापक एवं सीईओ अजिता रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि हैमस्टेक क्रिएटर्स कलेक्ट 2025 एक ऐसा मंच है, जहाँ प्रतिभा को अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। इस तरह के आयोजन छात्रों के साथ साथ उद्योग जगत के विशेषज्ञों के लिए भी एक मंच प्रदान करता है। यहाँ नवोदित कलाकारों की रचनात्मक क्षमता का अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हैमस्टेक हर साल विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग आयोजन करता है। इस वर्ष सब को मिलाकर एक स्थान पर किया गया है, जिससे फैशन एवं रचनात्मक उद्योग को एक साथ कई तरह के कार्यों से रू ब रू होने का अवसर मिला है।
विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव, डिजाइनर जयंती रेड्डी, गौरांग शाह, अरविंद चेनजी, प्रवीण पुडी सहित फैशन एवं लाइफस्टाइल उद्योग से जुड़े अनेक चेहरे इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें..क्वालिजील द्वारा वंचित विद्यार्थियों में स्कूल किट वितरित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



