साइबराबाद पुलिस-एचडीएफसी ने दिवंगत होमगार्ड के परिवार को 35 लाख सहायता दी
हैदराबाद, साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत होमगार्ड एन. सिम्हाचलम की ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर बड़ा समर्थन मिला है। पुलिस और बैंक की संयुक्त पहल से दिवंगत होमगार्ड के परिजनों को 35 लाख रुपये की मदद प्रदान की गई, ताकि वे इस कठिन समय में राहत पा सकें।
साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत दिवंगत होमगार्ड एन. सिम्हाचलम के परिवार को एचडीएफसी बैंक और साइबराबाद पुलिस की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 35 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय में संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) डॉ. गजराव भूपाल मृतक होमगार्ड एन. सिम्हाचलम (42) के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के रूप में 35 लाख रुपये का चेक सौंपा।
यह भी पढ़े: मृत युवक का शव ठेले पर ले जाया गया : वीडियो वायरल
बताया गया कि सिम्हाचलम मूल रूप से श्रीकाकुलम के रहने वाले थे, वे वर्ष 2007 से साइबराबाद पुलिस में होमगार्ड के रूप में सेवा दे रहे थे। गत 7 अप्रैल 2025 को मियांपुर ट्रैफिक थाने के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



