हाईकोर्ट परिसर में चाइनीज मांझे में फंसा पक्षी, दमकल कर्मियों ने बचाया
हैदराबाद, दमकल विभाग की टीम ने उच्च न्यायालय भवन के गेट नंबर–3 के पास पेड़ में चीनी मांझे के कारण फंसे बाज की प्रजाति के एक पक्षी को समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि पतंग उड़ाने में इस्तेमाल किए गए चीनी मांझे में उलझने से पक्षी गंभीर रूप से फंसकर उड़ने में असमर्थ हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पक्षी को मांझे से मुक्त कर सुरक्षित नीचे उतारा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जिला अग्निशमन अधिकारी (डीएफओ) टी. वेंकन्ना के मार्गदर्शन तथा स्टेशन फायर ऑफिसर, हाईकोर्ट के. राजकुमार की निगरानी में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर पुलिस की चीनी मांझे पर कड़ी सख्ती के बीच इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



