बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में लगाया गया रक्तदान शिविर
हैदराबाद, लॉयंस क्लब ऑ़फ सिकंदराबाद पर्ल्स, लियो क्लब ऑ़फ बद्रुका कैंपस और बद्रुका कॉलेज ऑ़फ कॉमर्स एंड आर्ट्स एलुमनाई असोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से काचीगुड़ा स्थित बद्रुका कॉलेज ऑ़फ कॉमर्स एंड आर्ट्स में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थैलीसीमिया और सिकल सेल सोसाइटी ने सहयोग दिया।







कॉलेज के मुख्य सभागार में आयोजित शिविर में कुल 84 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। यह पहल थैलीसीमिया और सिकल सेल रोगों से पीड़ित रोगियों की सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। शिविर के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि रक्तदान कर ज़रूरतमंद परिवारों में नई आशा का संचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर
अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. मोहन कुमार, उप-प्राचार्य डॉ. पी. वेंकटैया ने कॉलेज प्रबंधन, आयोजकों और चिकित्सा दल के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वालों का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



