भाजयुमो नेता पर भड़काऊ बयानबाज़ी का मामला दर्ज़

हैदराबाद, अफजलगंज पुलिस ने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष नितिन नंदकर के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया। सब-इंस्पेक्टर एम. स्वप्ना ने बताया कि गत 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जामबाग के नवरंग जूस सेंटर के पास नितिन नंदकर द्वारा पुलिस की अनुमति के बिना स्टेज डाला गया। इसी स्टेज के पास नितिन ने सैकड़ों की संख्या में लोगों का इकठ्ठा किया।

एसआई ने बताया कि स्टेज से नितिन ने दो वर्गों के बीच घृणा फैलाने की कोशिश की। इसके बाद सहायक सब-इंस्पेक्टर टी. मनमोहन ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर अपराध संख्या 76/2026 के तहत बीएनएस की धारा 192, 126 (2), 223 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस ने मंचिरियाल में मेयर तथा डिप्टी मेयर पद जीते

भाजयुमो के नगर अध्यक्ष नितिन नंदकर ने छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम तथा उनके बयान को लेकर मामला दर्ज करने पर निराशा जताते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले मजलिस पार्टी द्वारा दारुसल्लाम डे का आयोजन किया गया था। तब क्या ट्रैफिक जाम नहीं हुआ, तब तो प्रदर्शनी भी चल रही थी, पुलिस ने उस कार्यक्रम पर मामला दर्ज क्यों नहीं किया। एक प्रश्न के जवाब में नितिन ने बताया कि दारुसल्लाम डे में मजलिस पार्टी की मुब्रा से महिला पार्षद ने 15 मिनट की शांति चाहिए से संबंधित बयान दिया, क्या पुलिस को वह गलत नहीं लगा? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में मजलिस पार्टी विधायक दल के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के बायन पर पुलिस ने मामला क्यों दर्ज नहीं किया?

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button