आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टरों की कमेटी का गठन
हैदराबाद, राज्य में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर (सीआई) और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) स्तर के अधिकारियों की राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया। नगर के रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आबकारी विभाग के सीआई व एसआई यूनियन के चुनावों में सीआई सूर कृष्णैया को अध्यक्ष, एसआई के. चिरंजीवी को महासचिव तथा डी. भास्कर राव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा संगठन के लिए तीन एसोसिएट अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, तीन संयुक्त सचिव, दो जोनल सचिव और छह कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। इन चुनावों आबकारी विभाग के कुल 762 सीआई और एसआई सदस्य के रूप में शामिल हैं। अब तक आबकारी विभाग में गजटेड अधिकारियों, कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों के अलग-अलग संघ मौजूद थे, लेकिन फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले सीआई और एसआई के लिए कोई अलग संगठन नहीं होने के कारण पहली बार इस संघ के चुनाव कराए गए।

इन चुनावों का संचालन चुनाव अधिकारी एमपीआर चंद्रशेखर और जिन्ना नागार्जुन रेड्डी ने किया, जबकि मंगु श्रवण सहायक चुनाव अधिकारी रहे। पर्यवेक्षकों की भूमिका में मधु बाबू, रामकृष्ण और श्रीनिवास राव शामिल रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सीआई और एसआई अधिकारियों ने आबकारी विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रघुनंदन राव, आबकारी आयुक्त सी. हरिकिरण और अतिरिक्त आयुक्त सैयद यासीन कुरैशी से शिष्टाचार भेंट की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



