वास्तु एवं आभामंडल कार्यशाला में विज्ञान और अध्यात्म का संगम

हैदराबाद, तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद एवं संगम फाउंडेशन द्वारा जैन तेरापंथ भवन, डी.वी. कॉलोनी में वास्तु विज्ञान एवं आभामंडल कार्यशाला का आयोजन साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 सान्निध्य में किया गया। राजेन्द्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी ने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय को जीवन-सुधार का श्रेष्ठ मार्ग बताते हुए सकारात्मकता, अनुशासन एवं आत्मिक विकास के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी के नवकार मंत्र के पाठ से हुआ। तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष राहुल गोलेच्छा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यशाला युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद अध्यक्ष सुशील संचेती ने तेयुप को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु शुभकामनाएँ दीं।

साध्वी मेरूप्रभाजी और साध्वी दक्षप्रभाजी द्वारा भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गयी। साध्वी मयंकप्रभाजी ने भाव व्यक्त किए। उपाध्यक्ष पीयूष बरड़िया द्वारा डॉ. अमरेश मेहता का परिचय प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में विश्वप्रसिद्ध वास्तु एनर्जी डायनमिक्स ऑडिटर एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेश मेहता (अहमदाबाद) उपस्थित थे। उन्होंने लाइव डेमो द्वारा दर्शाया कि वातावरण और दिशा-ऊर्जा संतुलन के साथ मंत्र-स्पंदन से आभामंडल में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें… विवेकपूर्ण होनी चाहिए भक्ति : कनकप्रभाजी

तेरापंथ परिषद की सहभागिता और प्रेरक सत्र

सत्र के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत एवं व्यावहारिक जिज्ञासाएँ व्यक्त की, जिसका डॉ. मेहता ने सरल और वैज्ञानिक स्पष्टीकरण प्रदान किया। जैन मंत्रों नमोकार मंत्र, उवसगहर स्त्रात और भक्तामर स्त्रात प्रभावशीलता पर आधारित अनुभव जन्य प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यशाला में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा, तेयुप उपाध्यक्ष ललित लूणिया, संगठन मंत्री चेतन मरलेचा उपस्थित थे। शुभम बंबोली द्वारा मंच संचालन किया गया। आयोजन में संगम फाउंडेशन के नीरज सुराणा, जय सिंह सुराणा, तेयुप संयोजक शुभम बंबोली, प्रदीप दुधोरिया, रवि कोठारी सहित तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद की टीम का योगदान रहा। तेरापंथ युवक परिषद मंत्री नीरज सुराणा ने आभार प्रस्तुति दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button