युवा सशक्तिकरण हेतु लगाई गई डिजिटल साक्षरता दौड़

हैदराबाद, कृति सोशल इनिशिएटिव्स द्वारा एएमडी के साथ साझेदारी में आज डिजिटल समावेशन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए को रायदुर्गम स्थित टी-वर्क्स में 3 किलोमीटर की डिजिटल साक्षरता रन का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

टी-वर्क्स में डिजिटल साक्षरता रन में भाग लेते युवा प्रतिभागी

अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि कृति सोशल इनिशिएटिव्स 2009 से महिलाओं के कौशल विकास और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत इस संगठन ने कई सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम शुरू किए हैं। पिछले दो वर्षों में एएमडी और कृति सोशल इनिशिएटिव्स ने संयुक्त रूप से कार्यान्वित परियोजनाओं के माध्यम से 10,000 से अधिक लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई है।

टी-वर्क्स में डिजिटल साक्षरता रन में भाग लेते युवा प्रतिभागी

इस कड़ी में आज डिजिटल समावेशन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 3 के डिजिटल साक्षरता रन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों, परिवारों, एएमडी कर्मचारियों तथा सहयोगी संगठनों सहित 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लेकर डिजिटल कौशल के परिवर्तनकारी प्रभाव का जश्न मनाकर इस मिशन को और मजबूत किया।

यह भी पढ़ें… एसबीआई हैदराबाद सर्कल ने शुरू किया ‘फ्रॉड का फुलस्टाप’ अभियान

समावेश और समान अवसर की शुरुआत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से

कृति सोशल इनिशिएटिव्स की ट्रस्टी श्रीलता चेबरेल ने संदर्भ में कहा कि इस डिजिटल युग में यह आवश्यक है कि हर कोई डिजिटल साक्षरता कौशल से युक्त हो। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता रन का उद्देश्य इस आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों को एक साथ लाना था। एएमडी इंडिया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंट्री हेड जया जगदीश ने कहा कि समावेश और समान अवसर की शुरुआत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच से होती है।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा केवल एक विषय नहीं है, बल्कि यह सशक्तिकरण और दीर्घकालिक समावेश का द्वार है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल लर्निंग कार्यक्रमों को शुरू करने के हमारे निरंतर प्रयासों के माध्यम से हम युवाओं को भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बनाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डिजिटल लिटरेसी रन 2025 जैसी पहल का समर्थन करते हुए हम डिजिटल रूप से सशक्त समुदायों के निर्माण के लिए नवाचार और सहयोग का उपयोग करने के लिए समर्पित हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button