मीरपेट के लेनिन नगर स्थित फूड कोर्ट में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी

हैदराबाद: मीरपेट के लेनिन नगर क्षेत्र में स्थित एक फूड कोर्ट में मंगलवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही परिसर से ऊंची लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिसे देख आसपास के लोग सतर्क हो गए और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button