स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हयातनगर शाखा में लगी आग

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र हयातनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में आग लग गई।

हयातनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नागराज गौड़ के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने बैंक परिसर से धुआं निकलने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग के दो वाहनों की मदद से आग (धुएं) पर काबू पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने और धुआं फैलने का खुलासा हुआ। फिलहाल नुकसान के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री के काफिले में बाधा, जुबली हिल्स पब के खिलाफ मामला

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button