शिवानंद रिहैबिलिटेशन होम में निःशुल्क फिजियो रिहैब सेंटर उद्घाटित
हैदराबाद, कुकटपल्ली स्थित शिवानंद रिहैबिलिटेशन होम में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क तथा गुणवत्तापूर्ण फिजियोथैरेपी सेवा प्रदान करने हेतु शिवानंद फिजियो रिहैब सेंटर स्थापित किया गया।शिवानंद रिहैबिलिटेशन होम की संस्थापक रानी कुमुदिनी देवी की जयंती के उपलक्ष्य में आज केंद्रका उद्घाटन किया गया। प्रमिला जगन मोहन रेड्डी को समर्पित निःशुल्क केंद्र में सभी प्रकार की आवश्यक फिजियोथैरेपी तथा पुनर्वाससुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।
शिवानंद रिहैबिलिटेशन होम के अध्यक्ष जे. विक्रमदेव राव ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा किआज भारत शारीरिक अक्षमताओं, तंत्रिका संबंधी समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों, मादक पदार्थों की लत और आघात के बाद पुनर्वास संबंधी समस्याओं के बढ़ते संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पुनर्वास अक्सर अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही समाप्त हो जाता है।
उच्च लागत तथा सुविधाओं की कमी के कारण पुनर्वास तथा फिजियो देखभाल सुविधा उन लोगों की पहुँच से दूर हो जाती है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। पिछले कई दशकों मेंशिवानंद रिहैबिलिटेशन होम नेकुष्ठ रोगियों के उपचार और पुनर्वास के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसने न केवल स्वास्थ्य, बल्कि हजारों लोगों के जीवन में गरिमा और आशा को बहाल किया।
केंद्र प्रमिला जगन मोहन रेड्डी को समर्पित, उद्घाटन में प्रमुख उपस्थित
विक्रमदेव राव ने कहा कि शिवानंद कई संस्थानों के लिए एक पोषण स्थल बन गया है, जो स्वास्थ्य सेवा और मानव कल्याण के विविध क्षेत्रों में योगदान प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिवानंद फिजियो रिहैब सेंटर के रूप में एक और सार्थक अध्याय जोड़ा गया है। यहाँ शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों, दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी, शारीरिक अक्षमताओं से ग्रस्त आदि समस्याओं से जूझ रहे लोगों को उनकी भुगतान क्षमता की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को कुशल स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यह केंद्र प्रमिला जगन मोहन रेड्डी को समर्पित है, जिन्होंने स्थापना के समय से ही कई वर्षों तक मानद कोषाध्यक्ष के रूप मेंशिवानंद रिहैबिलिटेशन होममें अथक सेवाएँ दीं। यह केंद्र उनके योगदान के सम्मान का एक प्रतीक है, जो अनगिनत लोगों के जीवन को बिना किसी भेदभाव के स्वस्थ और बेहतर बनाएगा।जे. विक्रमदेव राव नेकहा कि हमारा उद्देश्य केवल चिकित्सा देखभाल प्रदान करना ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और उपचारात्मक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि दानदाताओं, समर्पित पेशेवरों तथा सभी शुभचिंतकों के समर्थन से हमें विश्वास है कि यह केंद्र कम आय वाले तथा वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवा में मौजूदफिजियोथैरेपी तथा पुनर्वास की कमी को पूरा करेगा।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के शिविर में पाँचवें दिन 182 दिव्यांगों की जाँच
उद्घाटन कार्यक्रम में रंति देव राय, प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ. जयराम पिंगल, डॉ. अनंत रेड्डी, डॉ. कमलाकर, उर्मिला पिंगल, जयराम पिंगल, गौतम पिंगल, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के मुजतबा हसन असकरी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



