गोशामहल स्थित शंखेश्वर जैन संघ में आचार्य भक्तिरत्न सूरीश्वरजी का भव्य विदाई समारोह आयोजित

हैदराबाद, गोशामहल स्थित शंखेश्वर भवन में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ के तत्वावधान में आचार्य श्री भक्तिरत्न सूरीश्वरजी, उनके शिष्य बाल मुनि श्री भक्तिदर्शन विजयजी, श्री भाग्यचंद्र विजयजी एवं साध्वी श्री प्रियदर्शिताजी आदि ठाणा की निश्रा में विदाई व कृतज्ञता समारोह आयोजित किया गया।

यहाँ प्रचार संयोजक जसराज देवड़ा धोका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विदाई समारोह में एक भव्य व धर्म प्रेरणादायक चातुर्मास करने के लिए संघ अध्यक्ष चंपालाल भंडारी ने आचार्य भगवंत व अन्य साधु-साध्वी भगवंतों की अनुमोदना की। जसराज देवड़ा धोका ने बताया कि यह चातुर्मास ऐतिहासिक रहा। चार महीनों में सभी बालक बालिकाओं ने जैन धर्म के बहुत अच्छे संस्कार सीखे हैं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में श्रद्धा और उत्साह से सम्पन्न हुआ राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

साध्वी अस्मिताजी के पंचाह्निका महोत्सव की रूपरेखा

महिलाओं को साध्वीजी ने खूब तप से जोड़ा व नये स्तोत्र सिखाये। अवसर पर प्रचार संयोजक जसराज देवड़ा धोका का भी बहुमान किया गया। सभा के संचालन में मुकेश चौहान का विशेष सहयोग रहा। उनका भी बहुमान किया गया। संघ में गुरु भगवंतों की निश्रा में साध्वी श्री अस्मिताजी के 108 अठम तप निमित्त आज से आगामी 13 नवंबर तक पंचाह्निका महोत्सव आरंभ हुआ। इसके तहत आज विदाई समारोह सम्पन्न हुआ।

10 नवंबर को पुद्गल दोहराने की क्रिया, 11 को समूह सामायिक तप, 12 नवंबर को शहर के विभिन्न भक्ति मंडलों द्वारा 108 भगवान पार्श्वनाथ महापूजन व 13 नवंबर को तपस्वी साध्वी जी के तप पारणा का कार्यक्रम आयोजित होगा। अवसर पर साध्वी श्री गुरुवर्या हितदर्शिताश्रीजी की प्रथम स्वर्गारोहण तिथि भी मनायी जायेगी। संघ के अध्यक्ष चंपालाल भंडारी व मंत्री फतेहराज श्रींश्रीमाल ने सकल संघ से सभी धार्मिक कार्यक्रमों में पधारने की विनती की है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button