सिकंदराबाद में 350वें गुरुता गद्दी समारोह पर विशाल कीर्तन दरबार और नगर कीर्तन

हैदराबाद, गुरुद्वारा साहिब सीताफलमंडी, सिकंदराबाद की प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में तेलंगाना के सभी सिख गुरुद्वारों के सहयोग से सिखों के दसवें गुरु श्री गोविन्द सिंहजी के 350वें गुरुता गद्दी समारोह पर विशाल दीवान (धर्मसभा) का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म प्रेमियों ने शबद कीर्तन एवं गुरुबाणी के पाठ का लाभ लिया।

सीताफलमंडी स्थित म्युनिसिपल ग्राउंड्स, चिल्कालगुड़ा में कीर्तन दरबार (सामूहिक समागम) का आयोजन किया गया, जिसमें भाई अमरजीत सिंहजी तान, भाई गुरमीत सिंहजी और अन्य रागी जत्थों ने सिख गुरुओं और गुरु ग्रंथ साहिबजी की शिक्षाओं पर शबद कीर्तन और कथा प्रस्तुत की। समागम के समापन के बाद सभी भक्तों को गुरु का लंगर परोसा गया।

कमेटी के चेयरमैन हरपाल सिंह एवं कंचन सिंह ने बताया कि मंगलवार, 25 नवंबर को नगर कीर्तन (पवित्र जुलूस) शाम करीब 4.30 बजे गुरुद्वारा साहेब, सिकंदराबाद से निकाला जाएगा, जिसमें तेलंगाना के सभी सिख गुरुद्वारों से श्री निशान साहेबान हिस्सा लेंगे। जुलूस में जत्था तेरा जत्था, सिमरन जत्था, निर्वैर अकाली जत्था, गुरमुख जत्था सीताफलमंडी, स्त्रा सत्संग और दूसरे जत्थे शबद कीर्तन (पवित्र भजन) सुनाएँगे।

यह भी पढ़ें… श्री जैन सेवा संघ के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा नमो नवकार पैनल

नगर कीर्तन सिकंदराबाद साहिब गुरुद्वारा से मुख्य मार्गों से गुजरेगा

नगर कीर्तन सिकंदराबाद साहिब गुरुद्वारा से आरंभ होकर संगीत एक्स रोड, कीज हाई स्कूल, एलिफेंटा ब्रिज, चिल्कालगुड़ा, मैलारगड्डा के मुख्य गलियारों से होकर गुरुद्वारा साहेब सीताफलमंडी वापस आएगा। उन्होंने बताया कि रविवार, 30 नवंबर को एनटीआर स्टेडियम, इंदिरा पार्क में विशाल कीर्तन दरबार (सामूहिक सभा) सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाई अनंतवीर सिंहजी (यूएसए वाले), भाई गुरदेव सिंहजी (ऑस्ट्रेलिया वाले), ज्ञानी शेर सिंहजी (अंबाला) और अन्य रागी जत्थे शबद कीर्तन और कथा करेंगे। समागम के बाद गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। अवसर पर प्रबंधन समिति के चेयरमैन हरपाल सिंह, कंचन सिंह, अध्यक्ष प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव रणजीत सिंह, सह-मंत्री एवं संयोजक जगजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button