वनस्थलीपुरम में किया गया महान शहीदी समागम

हैदराबाद, गुरुद्वारा श्री अकालसर साहिब, वनस्थली पुरम, ऑटोनगर में श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजर कौर के शहीदी समागम का आयोजन किया गया। सैकड़ों सिख बंधुओं ने श्रद्धापूर्वक इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ज्ञानी रविन्द्रपाल सिंह मंजी साहिबवालों ने छोटे साहिबजादों की शहीदी का मार्मिक वर्णन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाई कारज सिंह हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब ने शब्द गायन एवं कीर्तन से समूह साघ संगत का मन मोह लिया। सरदार रक्षपाल सिंह ने भी शब्द गायन और कीर्तन पेश किया।

यह भी पढ़ें… श्रीमद् भागवत जागृत करता है ज्ञान : बोधायन महाराज

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार रक्षपाल सिंह खालसा, अध्यक्ष सरदार संत सिंह, महासचिव सरदार सुखपाल सिंह, एवं कोषाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button