महावीर जन्म कल्याणक पर निकलेगा भव्य वरघोड़ा
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले 2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत निकलने वाले वरघोड़ा के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
यहां श्री जैन सेवा संघ के प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री जैन सेवा संघ हैदराबाद त्रयनगर के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च को नुमाइश मैदान के प्रांगण मे सुबह 9 बजे से गुरु भगवंतों एवं साधु साध्वी के सानिध्य में मनाया जाएगा। इसके तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 से 31 मार्च तक त्रयनगर के सभी सघों एवं मंडलों के सहयोग से मनाया जा रहा है।
त्रयनगर के सभी संस्थाओ, श्री संघ, मंडल, महिला मंडल, बहू मंडल एवं पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। मंगलवार 31 मार्च को जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत भगवान महावीर स्वामी जैन मंदिर, फीलखाना से सुबह 8 बजे भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा, जो नुमाइश मैदान पहुँचेगा। इस कार्यक्रम के संदर्भ में श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ भवन फीलखाना में बैठक संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेटफ्लिक्स आईलाइन स्टूडियो किया लॉन्च
विभिन्न जैन मंडलों के सदस्य बैठक में शामिल
इसमें श्री जिनेश्वर मंडल फीलखाना, श्री अरिहंत आरती मंडल फीलखाना, जिनदत सूरी जैन सेवा मंडल फीलखाना, श्री वीर मंडल फीलखाना, श्री पार्श्व राजेंद्र जैन युवा मंडल गोशामहल, श्री पार्श्व भैरव मंडल गोशामहल, श्री सिवांची जैन युवा संगठन फीलखाना, श्री तलसर जैन युवा मंडल गोशामहल, श्री हीरसूरी युवा संगठन फीलखाना, श्री सत्य नवयुवक मंडल फीलखाना, श्री पार्श्व पद्मावती संगीत महिला मंडल गोशामहल, श्री पार्श्व बालिका मंडल गोशामहल, श्री ऋषभ बालिका मंडल फीलखाना, श्री हीरसूरी श्राविका संगठन फीलखाना, श्री महावीर संगीत महिला मंडल फीलखाना, श्री सामायिक मंडल फीलखाना, श्री सिवांची महिला मंडल फीलखाना, श्री पादरू प्रवासी जैन महिला मंडल फीलखाना के सदस्य शामिल थे।
अवसर पर श्री जैन सेवा संघ के वरघोड़ा संयोजक समिति के सदस्य योगेश सोनी, विक्रम चौधरी, आशीष भंसाली एवं फीलखाना संघ से संयोजक जसराज बाफना, सुरेश दोषी मुथा को नियुक्त किया गया। बैठक में श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री विमल मुथा, सहमंत्री योगेश सोनी, प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, दिलीप सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मुथा, उमेश नाहर, मोहनलाल बागरेचा, विक्रम भरत चौधरी, महावीर तातेड़ कोरा, प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या, संयोजक मंडल से महावीर बागरेचा, निकेश ढेलड़िया, फीलखाना संघ के मंत्री दिलीप श्रीश्रीमाल उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





