माँ भगवती का विशाल जागरण 21 मार्च को

हैदराबाद, माँ भगवती जागरण समिति, रहीमपुरा, ध्रुवपेट के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि पर माँ भगवती का 29वाँ विशाल जागरण आगामी 21 मार्च को रात 8.01 बजे से डॉ. अंबेडकर भवन, रहीमपुरा में आयोजित किया जाएगा।

समिति के कार्यालय का शुभारंभ मंगलहाट पुलिस स्टेशन के सीआई राघवेंदर व एसआई विनोद द्वारा किया गया। अवसर पर बताया गया कि जागरण में डॉ. रवि सिंह, सुशील गोपाल बजाज, निहारिका व अनंतोष श्रीवास्तव भजनों की प्रस्तुति देंगे। तारा रानी की कथा का अनूप कुमार प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ ने मनाया रंगारंग होली मिलन

अवसर पर जागरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आला पुरुषोत्तम, संस्थापक अध्यक्ष हीरालाल, ठा. रवि सिंह, मोहनलाल चिट्ठीवाले, ठा. सुधीर सिंह, ठा. विपिन राज सिंह, गोपाल सिंह, धनराज सिंह, किशन सिंह, ठा. जे. मुकेश सिंह, किशोर सिंह, ठा. आशीष राज सिंह, कैलाश सिंह, रविंदर सिंह, ए. राम सिंह, सी. महेश सिंह, बलराम सिंह, डी. मनोज कुमार, उमेश सिंह, नितिनराज सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, आशीष सिंह, राजेश, अजय शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button