श्री आईमाताजी बडेर में माँ भगवती का विशाल जागरण संपन्न

हैदराबाद, कोरेमुला स्थित श्री आईमाताजी बडेर में नवरात्रि महोत्सव के तहत साँवरिया सेठ मंडल द्वारा माँ भगवती का विशाल जागरण भव्य रूप से आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में आयोजक धर्मेन्दर, चेतन, सुरेश सीरवी ने संयुक्त रूप से बताया कि रंगारंग गरबा-डांडिया, पूजा-अर्चना, आरती के पश्चात ज्योत प्रज्ज्वलित कर जागरण का आयोजन किया गया। अवसर पर दुर्गा जसराज एवं मोहित राज ने माँ भगवती के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम आयोजकों ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सांसद ईटेला राजेन्दर, वाई. सुदर्शन रेड्डी, प्रभुराम परिहारिया, कालूराम काग, डायाराम लचेटा, राजाराम, कमल किशोर, सम्मानित अतिथि वगताराम पँवार, राजाराम पँवार, राजाराम गेहलोत, पोकरराम पँवार, ओमप्रकाश हाम्बड़, पुनाराम हाम्बड़, रमेश हाम्बड़, सुरेश सीरवी, मांगीलाल चौधरी, पंडित रवि शंकर पांडे, पत्रकार परबत सोलंकी, पारस सीरवी का शॉल व साफे से विशेष सम्मान किया।

सांसद ईटेला राजेन्दर अपने संबोधन में एक ही छत के नीचे हजारों की संख्या में एकत्रित समाज बन्धुओं को भव्य जागरण कराने पर शुभकामनाएँ दीं। मंच का संचालन करते हुए समाज अध्यक्ष कालूराम काग ने समाज के भामाशाहों व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का विशेष सम्मान किया। भोजन-प्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी।

यह भी पढ़ें… आत्म गौरव भवन में मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

कार्यक्रम में साँवरिया सेठ मंडल के धर्मेंद्र, चेतन, सुरेश पँवार, ललित काग, किरण, नरेश काग, रवि शंकर पांडे, सुरेश पँवार व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी ने किया। यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण एवं साउंड की व्यवस्था पीएमएल सीरवी द्वारा की गयी। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button