शंकरपल्ली में वाहन स्पेयर पार्ट्स गोदाम में लगी भीषण आग

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र शंकरपल्ली में एक वाहन स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरपल्ली स्थित रोहित ऑटोमोबाइल्स एंड स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में कल रात आग लग गई, जहां बड़ी मात्रा में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था। देर रात अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें… संगारेड्डी एनएच-65 पर भीषण सड़क हादसा, 20 घायल

आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने आसपास की इमारतों तक आग फैलने से रोकने के लिए लगातार कूलिंग ऑपरेशन चलाया। प्राथमिक जाँच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में रबर, प्लास्टिक और मशीनरी पार्ट्स रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना के समय गोदाम बंद था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button