भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ की बैठक आयोजित
हैदराबाद, भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ, हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई को 28वीं भव्य काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के संबंध में संघ के यात्रा प्रधान संयोजक सुरेश जगनानी के अमीरपेट स्थित निवास पर संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मांगेराम तायल ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की काँवड़ यात्रा में 1,121 काँवड़धारियों को पंजीकरण द्वारा काँवड़ उठाने का अवसर दिया जाएगा। इसके तहत 700 काँवड़धारियों का पंजीकरण किया जा चुका है।
नगर में विभिन्न क्षेत्रों में काँवड़ पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। काँवड़ियों से आग्रह है कि शीघ्र अति शीघ्र संपर्क कर पंजीकरण करवाएँ। यात्रा प्रधान संयोजक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि काँवड़ यात्रा 27 जुलाई को सुबह 6 बजे चारमीनार स्थित श्री महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न निर्धारित मार्गों से होकर 18 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए नरसिंगी चौराहा के निकट स्थित ओम कन्वेंशन फंक्शन हॉल में रुकेगी, जहाँ विशाल भंडारे व शिव महाजागरण का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में दो दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का शुभारंभ
रात्रि जागरण और यात्रा तैयारी बैठक संपन्न
पंकज वर्मा ने बताया कि रात्रि जागरण के लिए नगर के भजन गायक सागर व्यास तथा फरीदाबाद के (जूनियर लक्खा) सनी चड्डा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कोषाध्यक्ष चंपालाल बैद ने बताया कि काँवड़ यात्रा हेतु गंगाजल का ऑर्डर दिया जा चुका है। गंगाजल हरिद्वार (हर की पौड़ी) से शीघ्र ही नगर लाया जाएगा। भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ की सहयोगी संस्था श्री शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
अवसर पर संस्था के मंत्री कमल किशोर मालानी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सह मंत्री ललित कड़ेल, यात्रा प्रधान संयोजक पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश जगनानी, यात्रा संयोजक विजय कुमार अग्रवाल, प्रचार सहसंयोजक पंकज वर्मा, यात्रा सह संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल, मनीष किंकाण, अभिनव अग्रवाल, कुणाल गोयल, भरत अग्रवाल, रितेश जगनानी, शरद वर्मा, उमेश सोनी, महिला उपाध्यक्ष मीनू गुप्ता, पूर्वा अग्रवाल, प्रभावती जगनानी, अंजना जगनानी, परामर्शदाता डॉ. अहिल्या मिश्रा की उपस्थिति रही। महिला अध्यक्ष रूबी मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



