अत्तापुर में श्याम बाबा की कथा के आयोजन को लेकर हुई मीटिंग
हैदराबाद, श्री खाटू श्याम परिवार, अत्तापुर के तत्वावधान में आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाली श्री श्याम बाबा की दिव्य कथा के संदर्भ में मीटिंग का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुरेश मोदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण दक्षिण भारत में पहली बार तीन दिवसीय श्री श्याम कथा का दिव्य आयोजन फाल्गुन एकादशी पर अत्तापुर स्थित श्री चिन्ना अनंतगिरी शिवालयम मंदिर में किया जाएगा।
अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पवन गुरुजी भक्तों को श्री श्याम कथा का रसपान कराएँगे। कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक किया जाएगा। मोदी भवन में आयोजित मीटिंग का संचालन रामदेव राठी ने किया। अवसर पर कथा के आयोजन के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर अन्य विषयों पर निर्णय हेतु अगली मीटिंग आगामी 4 जनवरी को करने का निश्चय किया गया।
यह भी पढ़ें… संगारेड्डी आईमाताजी मंदिर में सीरवी समाज का रथ बधावा कार्यक्रम
अवसर पर रमेश लद्दड़, नरसिंग सारड़ा, रामदेव राठी, गिरिराज करवा, चंद्रप्रकाश बंग, रोहित इन्नाणी, दिनेश शर्मा, संजय गुप्ता, श्रीकांत पाराशर, सुनील काबरा, पवन व्यास, सुरेश मोदी, श्याम अग्रवाल, श्रीकांत मित्तल, गोपाल जाजू, महिला मंडल की प्रीति चंद्रप्रकाश बंग, संतोष रामदेव राठी, आशा दिनेश शर्मा, इंदिरा संजय गुप्ता, अल्का लक्ष्मीकांत दाधीच एवं अन्य उपस्थित थे। रमेश लद्दड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



