कोमपल्ली में वर्धमान (महिला) बैंक की नई शाखा खुली, आधुनिक सुविधाओं से लैस

हैदराबाद, वर्धमान (महिला) सहकारी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड की 14वीं शाखा ओल्ड अलवाल रोड, कोमपल्ली में आरंभ हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाखा का उद्घाटन क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी गौतमचंद मुणोत ने किया। इसी क्रम में एटीएम सुविधा का उद्घाटन जिनेंद्र डूंगरवाल ने व स्ट्रांग रूम और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन राजिंदर जैन ने बैंक के चेयरमैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य निदेशकों की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य, सरकारी अधिकारी, संभावित ग्राहक और शुभचिंतक उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन गोलेच्छा ने कहा कि कोमपल्ली शाखा पूरी तरह से वातानुकूलित, आधुनिक बैंकिंग सुविधा से युक्त है। इसमें एटीएम, लॉकर और व्यापक डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध हैं, ताकि ग्राहकों को अधिकतम सुविधा मिल सके। शाखा स्वर्ण ऋण, व्यावसायिक ऋण और अन्य खुदरा बैंकिंग सेवाओं सहित वित्तीय उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी, जो क्षेत्र के निवासियों और व्यवसायों को असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।

यह भी पढ़ें… श्री जैन दिवाकर हैदराबाद-सिकंदराबाद संघ की नई कार्यकारिणी चयनित

बैंक ने लगातार लाभांश भुगतान कर लाभप्रदता का रिकॉर्ड बनाया

बैंक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्धमान (महिला) सहकारी शहरी बैंक लिमिटेड ने 1,075 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया है। वर्ष 1990 में स्थापना के बाद से बैंक ने सभी वैधानिक और नियामक मानदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए शेयरधारकों को लगातार लाभांश का भुगतान कर लाभप्रदता का अटूट रिकॉर्ड बनाए रखा है। बैंक में जमा राशि डीआईसीजीसी द्वारा बीमा कृत है, जो ग्राहकों के लिए सुरक्षा, संरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करती है।

गोलेच्छा ने इस बात पर जोर दिया कि ग्राहक सेवा में सुधार करना बैंक की निरंतर प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि बैंक करीमनगर में एक नई शाखा खोलकर और विस्तार के लिए तैयार है। करीमनगर में यह शाखा जिलों से जोड़ने की दिशा में पहला कदम होगा। अध्यक्ष ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि बैंक का समर्थन करें, ताकि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। अवसर पर निदेशक निर्मला डागा, डॉ. आशा ख्ंिावसरा, छाया लोहाड़े, निर्मला बरमेचा, तुषार सावला, पी.पी. सिंघवी, वाराणसी कृष्णमूर्ति, बीओएम सदस्य त्रिनाथ श्रीधर और बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button