केजीबीवी में सातवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

हैदराबाद, सिद्दीपेट जिले के मित्तापल्ली गांव के पास स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में सातवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान बेज्जांकी मंडल के कलेपल्ली गांव निवासी हर्षिता (12) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय के स्टाफ ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर से विद्यालय परिसर, छात्रावास में रह रही अन्य छात्राओं और परिजनों में शोक व आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने केजीबीवी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत के लिए स्कूल प्रशासन जिम्मेदार है। घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिद्दीपेट सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button