अखिल भारतीय हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन में काव्य रस की बरसी फुहार

Ad

हैदराबाद, साँझ के साथी, केवल काव्य परिवार एवं जन सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सिकंदराबाद आर.पी. रोड स्थित गुजराती हाई स्कूल में संपन्न हुआ। यहाँ ज्योति नारायण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी विनय कुमार सिंह (आईपीएस) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी निर्मला अग्रवाल उपस्थित रहीं।

साँझ के साथी द्वारा घनश्याम अग्रवाल अकोला को संस्था के संस्थापक सदस्य स्व. हरिश्चन्द्र गुप्ता की स्मृति में उनके परिवार द्वारा प्रायोजित कवि हरिश्चन्द्र गुप्ता काव्यश्री सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन नंदगोपाल भट्ट़ड़ ने किया।

सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत एकता नारायण द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना पर आधारित एकल नृत्य से हुई, जिसने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। समारोह में सभी सम्मानित अतिथियों तथा रचनाकारों को स्मृति-चिह्न एवं माला भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात देश भर के कवियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से समां बाँधा।

यह भी पढ़ें… सनातन धर्म महिला संगठन ने मनाया गणगौर उत्सव

देशभर के कवियों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया

काव्य पाठ करने वालों में अकोला से हास्य व्यंग्यकार घनश्याम अग्रवाल, साँझ के साथी के पूर्व अध्यक्ष वेणुगोपाल भट्टड़, संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अजीत गुप्ता, केवल काव्य परिवार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व तेलंगाना प्रभारी ज्योति नारायण, चेन्नई से पधारे केवल काव्य परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवल कोठारी, कानपुर से पधारे गज़लकार अजय श्रीवास्तव मदहोश, मुंबई से आईं छंदकार व गज़लकार सीमा त्रिवेदी, दिल्ली से गीतकार संतोष संप्रति एवं कृष्णा पुरोहित ने अपनी अनूठी शैली और हाजिरजवाबी से पूरे वातावरण को हँसी-खुशी से सराबोर कर दिया।

आयोजन की सफलता में सांस्कृतिक समिति के संयोजक सुनील श्रीवास्तव, सह-संयोजक परमानंद शर्मा, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बिश्वजीत सिंह, उपाध्यक्ष एस.ए. खान, महासचिव प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एवं सभी विभागीय संयोजकों का विशेष सहयोग रहा। अवसर पर सुभी नारायण, अनुशा नारायण, राधे नारायण, इशिता नारायण, प्रेम नारायण, गीता अग्रवाल, ममता जयसवाल एवं राहुल सिंह ओज, राजीव चौबे, पी.पी. पांडेय, श्रीकांत पांडेय, वी.डी. चौबे, डी.डी. तिवारी, मदन लाल रावल, बिनीत सिंह, आर.पी. सिंह, सीताराम ठाकुर, कपिराज सिंह, अरूण सिंह राजपुरोहित, एल.एन. चौबे, राजेश शर्मा, राजेश चौबे, नारायण ओझा, विंध्याचल तिवारी, राजेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, भोला सिंह, शेखर झा, दिनेश रजक, आर.के. सिंह, रामधयन सिंह, भरत व्यास, मोहम्मद मुनव्वर, बी.के. मिश्रा, नवीन सिंह, अशोक ठाकुर, नंदकिशोर चौधरी, आलोक कुमार झा, हरेंदर चौबे, संजय सिंह (पातनचेररु) एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button