छोटी-सी बुराई से होता जीवन बर्बाद

किस्से की सीख

आत्म-संयम विकसित करें – क्रोध, लालच और मोह को नियंत्रित करना सीखें।
सकारात्मक आदतें अपनाएं – ध्यान, प्रार्थना, योग और अध्ययन से मन शांत होता है।
छोटी बुराइयों की पहचान करें – नशा, झूठ, अहंकार जैसी आदतें भी समय से पहले रोपें।
सकारात्मक संगति चुनें – अच्छे और विद्वान लोगों के साथ समय बिताएं।
सकारात्मक सोच अपनाएं – नकारात्मक भावनाओं को पोषण न दें, विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें।
आत्मनिरीक्षण करें – रोज अपने कामों और आदतों की समीक्षा करें। जो बातें गलत हैं, उन्हें सुधारें।
धीरे-धीरे सुधारें – बुरी आदतें तुरंत नहीं जातीं, लेकिन नियमित प्रयास से बुरी आदतों को छोड़ा जा सकता है।
दूसरा किस्सा – दूसरों की गलतियों को क्षमा करें, धैर्य रखें।

एक दिन महावीर स्वामी अपने शिष्यों के साथ बैठे थे। शिष्यों ने जीवन के बारे में प्रश्न पूछे। एक शिष्य ने पूछा, भगवत, ऐसा क्या है, जिससे कोई व्यक्ति बर्बाद हो सकता है? महावीर स्वामी मुस्कुराए और सभी शिष्यों से जवाब मांगने लगे। शिष्यों ने कहा, अहंकार, कामवासना, लालच और क्रोध जैसी बुराइयां हमें बर्बाद कर देती हैं।

महावीर ने सबकी बातें ध्यान से सुनीं, फिर एक कमंडल उठाया। उन्होंने पूछा, अगर हम इसे नदी में छोड़ दें तो क्या ये डूब जाएगा? शिष्यों ने कहा, अगर कमंडल का आकार सही है तो यह डूबेगा नहीं। महावीर ने फिर पूछा, अगर इसमें एक छोटा-सा छेद हो जाए तो क्या होगा?

शिष्यों ने उत्तर दिया, छेद के कारण कमंडल डूब जाएगा। अगर छेद छोटा होगा तो धीरे-धीरे और बड़ा होगा तो जल्दी डूब जाएगा। महावीर स्वामी ने समझाया, देखो, हमारा शरीर भी इस कमंडल की तरह है और बुराइयां उसमें छेद की तरह हैं। छोटी-सी भी बुरी आदत, चाहे वह कामवासना, क्रोध, अहंकार, मोह, लालच, नशा या ईर्ष्या हो, हमारे जीवन को डुबो सकती है, जैसे कमंडल का छोटा छेद भी उसे डुबो देता है, वैसे ही छोटी बुराई भी व्यक्ति को बर्बाद कर सकती है।

इसलिए जीवन में आने वाली हर बुराई को तुरंत छोड़ना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी आदतों को नियंत्रित करता है और बुराइयों से दूर रहता है, वही सच्चा सुख पा सकता है। महावीर स्वामी के इस उदाहरण से सभी शिष्यों ने समझा कि जीवन में सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि अपनी बुराइयों पर विजय पाने से मिलती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button